जबलपुरमध्य प्रदेश

यश भारत जबलपुर -एनएसयूआई नेता को मारी चाकू, स्थिति गंभीर अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी,बीते 2 दिनों में 8 जगहों पर बड़ी चाकूबाजी,2 घटनाओं में तो चाकू से ही हत्या

जबलपुर यश भारत।गोहलपुर थाना अंतर्गत शांति नगर गली नंबर 3 के पास एनएसयूआई छात्र नेता को चाकू मारने का मामला सामने आया है जिसमें की प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र नेता अपने घर से बाहर ही निकला था तभी वहां किसी युवक ने छात्र नेता के शरीर पर तीन जगहों पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ घायल नेता जैसे तैसे पास ही स्थित एक अस्पताल पहुंचा जहां उसकी स्थिति गंभीर देखकर अस्पताल ने प्राथमिक उपचार कर दिया परंतु खून रुकना बंद नहीं हुआ इसके बाद शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भूतपूर्व विधायक विनय सक्सेना मौके पर पहुंच गए और उखरी स्थित निजी अस्पताल में घायल को भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएसयूआई का प्रदेश सचिव यशु नीखरा बीती रात 9:30 बजे शांति नगर गली नंबर 3 के पास किसी काम से बाहर जा रहा था तभी अज्ञात तत्वों द्वारा कमर के ऊपर, कलाई और पीठ पर दनादन चाकू से वार कर दिया जिसके कारण पेट की कुछ आंते तक यशु की बाहर आ गई थी फिर भी हिम्मत करते हुए घायल अवस्था में वह पास के अस्पताल पहुंच गया था। उखरी स्थित निजीअस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है जहां उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ मामले में पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है पुलिस द्वारा मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई हैऔर आरोपियों की तलाश जारी है मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया, भूतपूर्व विधायक विनय सक्सेना, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नीलेश महार ,श्रीकांत विश्वकर्मा अस्पताल में मौजूद थे।1002033376

एक ही दिन में शहर में दो बड़ी चाकूबाजी ने करवाई हत्या -शहर में इन दिनों चाकू बाजी आम बात हो गई है कम उम्र के लड़कों के लिए चाकू बाजी करना कोई मुश्किल काम नहीं रहा ।दो दिन पूर्व शहर में दो स्थानों पर बड़ी चाकू बाजी की घटनाएं हुई थी जिसमें की दो हत्याएं हो गई थी वहीं दूसरी तरफ 2 दिन के अंतराल में आठ जगहों पर जमकर बड़ी चाकू बाजी की घटनाएं भी घटी है।

दो दिनों में चाकूबाजी के केस

केस -1 रविवार -सिविल लाइन -जुएं में हारी रकम थी तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या-सिविल लाइन थाना अंतर्गत छुई खदान में रविवार रात्रि जुएं में रकम हारने के बाद उपजे विवाद के बाद रकम जीतने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। चाकूबाजी में आरोपी भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक छुई खदान मेें रविवार रात्रि जुआ फड़ सजा था। जुएं की रकम हारने पर विवाद हुआ जिसके बाद दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। सोनू कोल पिता राजकुमार कोल 20 वर्ष ने अभिषेक कोल पिता मुन्नालाल कोल 22 वर्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसक बाद अभिषेक ने भी चाकू निकालकर सोनू पर वार कर दिए। हमले में अभिषेक कोल की मौत हो गई थी 

केस -2-रविवार-बरगी- प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मारा चाकू, महिला की दो दिन बाद मौत -बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बरबटी में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से गुस्साएं सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से वार कर दिया था। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं हमलावर फरार हो गया।बलदेवबाग क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला शादीशुदा थी जिसकी दो साल की बेटी है। महिला का गढ़ा निवासी नमन विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग था दोनों साथ में घूमने के लिए बरबटी आए थे। इस दौरान नमन ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे शादीशुदा प्रेमिका ने ठुकरा दिया। जिसके चलते आक्रोशित प्रेेमी ने महिला पर चाकू से दनादन वार कर दिए और फरार हो गया। और बीती शाम महिला ने दम तोड़ दिया।

केस -3-गढ़ा-रविवार-बाउंसर को पुरानी रंजिश पर मारी चाकू -गढ़ा थाना क्षेत्र में ऋषि दुबे ने पुरानी रंजिश पर हत्या करने के इरादे से निजी कॉलेज के बाउंसर नीलू गिरी गोस्वामी 44 वर्ष निवासी सूपताल लडिय़ा मोहल्ला पर चाकू से हमला कर दिया। 

केस-4-लार्डगंज-रविवार-शराब के लिए पैसे न देने की बात पर चलाए चाकू-लार्डगंज थाना अंतर्गत गोलबाजार में शराब पीने के लिए रुपए न देने की बात को लेकर एंबुलेंस चालकों के बीच में विवाद हो गया उदय तिवारी ने सज्जन दाहिया को धक्का देकर गिरा दिया तो चंदू ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी।

 केस -5- हनुमानताल -रविवार-पाइप से मारा तो पलटवार में मार दी चाकू -मनोज चौधरी 35 वर्ष निवासी सिंधी कैंप बडी मदार टेकरी हनुमानताल पर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि पंकज ने पाईप से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। बीच बचाव में भाई रमेश चौधरी पर पवन ने चाकू से हमला किया।

केस-6-ग्वारीघाट-सोमवार-फोटो-वीडियो को लेकर चाकूबाजी-ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में फोटो-वीडियो को लेकर चाकूबाजी हो गई थी जिसमेंं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बलराम झारिया 40 वर्ष निवासी दुर्गानगर गार्डन के बाजू से ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साईकिल पंचर की दुकान मुक्तिधाम के पास चलाता है लगभग 6 माह पहले उसने विवास अहिरवार के लिये फोटोग्राफी का ठेका नवीन, हर्षित को दिया था बीती रात लगभग 10-30 बजे ग्राम छिवला में नवीन और हर्षित में मिले जो उसने फोटो और वीडियो मांगे तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे, नवीन ने चाकू से हमलाकर वायीं जांघ में चोट पहुॅचा दी एवं दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

केस-7-मदनमहल-सोमवार-मदनमहल में भी चले चाकू-वहीं मदनमहल और घमापुर में भी चाकूबाजी हुई। दो घायल हो गए। मदनमहल पुलिस के मुताबिक शिवम पासी 19 वर्ष निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि माछल्ला कोरी ने उस पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।

केस-8-घमापुर-सोमवार-शराब पीने के लिए रूपए न देने पर चाकू से हमला -इसी प्रकर घमापुर थाने में श्रीमती यशोदा सोनी 54 वर्ष निवासी शुक्ला होटल तिराहा के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभिषेक वंशकार ने शराब पीने के लिए रूपए न देने पर उसके बेटे किशन सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। 

पुलिस की सख्ती के बावजूद बढ़ रहे मामले-इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को और अधिक सख्ती और सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि समाज कंटकों पर समय रहते लगाम लगाई जा सके। कुछ माह पुलिस ने चाकू बाजी रोकने के लिए कड़े प्रयास किए थे जिसमें की चाकू बाजी की घटना में सीधे हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा था ।धीरे-धीरे घटनाओं में कमी आ गई थी परंतु पिछले हफ्ते और विशेष तौर पर रविवार से लेकर मंगलवार के मध्य लगातार 8 से 10 स्थान पर चाकू बाजी की घटनाओं ने पुनः पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं जहां दो लोगों की जान तक चली गई।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button