भोपाल

अब सरकार लेगी 4300 करोड़ का नया कर्ज

अब सरकार लेगी 4300 करोड़ का नया कर्ज

भोपाल। प्रदेश सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 4300 करोड़ रुपए का होगा। इस माह का यह दूसरी बार लिया जाने वाला कर्ज है। यह कर्ज 30 जुलाई को आरबीआई के जरिए लिया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले 8 जुलाई को सरकार 4800 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। इसे मिलाकर इस माह का कुल कर्ज 9100 करोड़ रुपए का हो जाएगा। दरअसल, प्रदेया सरकार 29 जुलाई को कुल 4300 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेने के लिए नीलामी करने जा रही है। इस कर्ज की अदायगी 30 जुलाई को होगी। चालू वित्त वर्ष इसे मिलाकर कर्ज का आंकड़ा 18600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। सरकार ने इसके पहले आठ जुलाई, 4 जून और सात मई को कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेच कर लिया जाएगा। नए कर्ज में 2000 और 2300 करोड़ रुपए के कर्ज शामिल हैं। दोनों ही कर्ज 17 साल और 23 साल की अवधि के लिए आरबीआई के माध्यम से लिए जा रहे हैं,जिसका भुगतान साल भर में दो बार ब्याज के रूप में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button