अब शव को घर तक निशुल्क पहुंचाएगी सरकार शासकीय चिकित्सालय को मिले 2 वाहन
Now the government will deliver the dead body to the home free of cost Government hospital gets 2 vehicles

अब शव को घर तक निशुल्क पहुंचाएगी सरकार
शासकीय चिकित्सालय को मिले 2 वाहन
जबलपुर यशभारत।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जबलपुर जिले को दो शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। 3 अगस्त रविवार को राज्य से प्राप्त दोनों शव वाहनों को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर दीपक सक्सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा की उपस्थिति में शैलपर्ण उद्यान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश में राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय संस्था में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ित के उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतक को निवास स्थल/श्मशान घाट तक निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से शववाहन सेवा का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
शासकीय अस्पताल से शव वाहन का संचालन केवल जिले की सीमा के अंदर किया जायेगा इसके अलावा निजी चिकित्सालयों, निवास स्थल एवं अन्यत्र किसी भी स्थान में हुई मृत्यु के प्रकरण में शववाहन उपलब्ध कराये जाने की पात्रता नहीं होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सक्सेना, कमिश्नर नगर निगम प्रीति यादव, डीएफओ ऋषि मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, एसडीओ शिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, प्रशांत पोल, विधायक प्रतिनिधि अभय सिंह ठाकुर, सोनू बचवानी सहित बड़ी संख्या में जन उपस्थित थे।







