देशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बल्लभगढ़ में सातवीं के छात्र से एक..दो नहीं, पूरे 35 लाख रुपये की वसूली

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ सिलसिला

बल्लभगढ़ में सातवीं के छात्र से एक..दो नहीं, पूरे 35 लाख रुपये की वसूली

जबलपुर: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक सातवीं कक्षा के छात्र को धमकाकर उससे 35 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली गई। यह राशि उसके परिवार ने प्लॉट खरीदने के लिए रखी थी।

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ सिलसिला यह मामला बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में हुआ। सिटी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, राजपाल शर्मा ने बताया कि उनके 14 वर्षीय भतीजे की स्कूल में एक छात्र से धक्का-मुक्की हो गई थी। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ युवकों ने उनके भतीजे को डराना शुरू कर दिया।

किश्तों में लिए गए लाखों रुपये शुरू में इन युवकों ने मामले को निपटाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। डरकर छात्र ने घर में रखे 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद, आरोपी उसे लगातार धमकाते रहे और अलमारी में रखे प्लॉट के पैसों में से कभी 2 लाख तो कभी 3 लाख रुपये निकलवाते रहे। आरोप है कि अप्रैल से लेकर अब तक आरोपियों ने कई किश्तों में कुल 35 लाख 50 हजार रुपये लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button