जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बदमाश फईम बम के घर से नील गाय का मांस मिला

Nilgai meat found in the house of rogue Faim Bomb

बदमाश फईम बम के घर से नील गाय का मांस मिला

 

-फईम बम हुआ फरार, बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

 

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कुख्यात बदमाश फईम बम के घर पर आज दोपहर पुलिस ने छापा मार कर वन्य प्राणी का मांस बरामद किया है। पुलिस की इस करवाई के पहले ही फईम बम फरार हो गया। पुलिस ने उसके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मांस नीलगया का बताया जा रहा है।

 

थाना प्रभारी दीपक डहेरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के कुख्यात बदमाश फईम शेख उर्फ फईम बम ने हाल ही में किसी वन्य प्राणी का शिकार किया है। वह उसे लेकर अपने घर पहुँचा है। इसके बाद आज दोपहर पुलिस टीम ने फईम बम के घर पर छापा मारा, तलाशी लेने पर घर से वन्य प्राणी का करीब 4-5 किलो मांस बरामद किया गया है। सम्भवतः मांस नीलगया का है। पुलिस ने मौके से फईम बम के बेटे उजेफा शेख(25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि फईम बम फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फईम के घर से मिले मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं फईम बम के पकड़े जाने पर पता चल सकेगा कि उसने कब और कहां शिकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button