इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर की पवित्र गौरी घाट में फिर लापरवाही, लोग कपड़े धोते और साबुन से नहाते दिखे, वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम कई लोग घाट पर कपड़े धोने के लिए आते हैं

जबलपुर की पवित्र गौरी घाट में फिर लापरवाही,लोग कपड़े धोते और साबुन से नहाते दिखे, वीडियो वायरल

जबलपुर, यश भारत। शहर की पवित्र नर्मदा नदी के गौरी घाट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग कड़ाके की ठंड में भी घाट पर कपड़े धोते और साबुन लगाकर नहाते हुए नजर आ रहे हैं। धार्मिक महत्व वाले इस घाट पर इस तरह की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे नदी की स्वच्छता को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

नर्मदा संरक्षण से जुड़े सामाजिक संगठनों का कहना है कि नदी में साबुन, डिटर्जेंट और गंदगी का उपयोग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पीने और स्नान के लिए उपयोग में आने वाले पानी की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से रोक-टोक या नियमित निगरानी देखने को नहीं मिलती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम कई लोग घाट पर कपड़े धोने के लिए आते हैं,

जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैलती है। धार्मिक स्थल होने के बावजूद यहां किसी तरह की व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड या निगरानी नहीं है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में नाराजगी भी बढ़ी है और प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रहा है और अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि प्रशासन स्थिति सुधारने के लिए कौन-सा कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button