इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में गरजे नरेन्द्र मोदी : ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा ना कांग्रेसियों की तिजोरी भरने दूंगा

– गैरिसन ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 12 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

11 1

 

जबलपुर, यशभारत। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुरुवार को जबलपुर आगमन हुआ। उन्होंने गैरिसन ग्राउंड से आमसभा को संबोधित किया एवं करीब 12 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने आमसभा को कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा ना कांग्रेसियों की तिजोरी भरने दूंगा।

12 2

इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा को प्रणाम किया और कहा कि मैं जबलपुर का एक नया ही रुप देख रहा हूं। महाकौशल में उमंग है, उत्साह है। यह दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है। इसी उत्साह के बीच आज पूरा देश वीरांगना की 500वीं जन्मजयंती मना रहा है। उन्हेांने कहा कि गौरव यात्रा के समापन अवसर पर उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने आव्हान किया था। जिसके उद्देश्य से हम सभी आज हमारे पूर्वजों का कर्ज चुकाने एकत्रित हुए है। इस दौरान उन्होंने मंच से दुर्गावती के स्मारक का उद्धाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रानी दुर्गावती स्मारक बनने के बाद जबलपुर यात्राधाम बन जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी देश में यदि रानी जैसा कोई नायक होता तो वह देश पूरे दुनिया में उछलता। लेकिन आजादी के बाद त्याग और तपस्या की मूर्तियों, वीरांगनाओं को विपक्ष ने भुला दिया। उन्होंने कहा कि आज 12 हजार करोड़ के अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिससे लाखों लाख लोगों का जीवन बदल जाएगा। इससे किसानों का विकास तो होगा, युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सर्वोच्य प्राथमिकता है कि अपनी बहनों को धुंए से मुक्ति देना। रिसर्च में सामने आया कि धुंए में रहने के कारण 400 सिगरेट का धुंआ 24 घंटे में शरीर में जाता है। मोदी ने कहा कि बताओं माताओं बहनों को रसोई में धुंए से मिलनी चाहिए कि नहीं। क्या यह काम कांग्रेस नहीं कर सकती थी? लेकिन नहीं किया।

13 2
उन्हेांने कहा कि गरीब परिवार की करोड़ों बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के पर्व पर भाजपा सरकार ने सभी बहनों के गैस सिलेंडर सस्ते कर दिए थे। उज्जवला बहनों के लिए सिलेंडर 400 रुपये सस्ता किया गया।

आगामी त्यौहारों को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता कर दिया। अब गरीब बहनों को गैस का सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में ही मिल जाएगा। गैस सस्ती करने को लेकर भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। जिसके चलते गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इसका भी लाभ होगा।

पहले घोटाले बना करते थे हेडलाइन
उन्होंने कहा कि हमारे नौजवान बेटी, बेटियों है उन्हें पुरानी बात याद कराना चाहता है। 2014 की बातें याद दिलाऊं। आज पता नहीं होगा कि मोदी आने से पहले कंाग्रेस के घोटाले अखबारों की हेडलाइन बना करते थे। जो गरीब पर पैसा खर्च होना था वह कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। 2014 के बाद कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों को बदलने अभियान चलाया।

 

11 करोड़ फर्जी नाम हटाए

मंच से गरजते हुए पीएम ने कहा कि हमने 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दफ्तरों से हटाया, यह आंकड़ा याद रखो। उन्होंने कहा कि यह वो नाम थे जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था। लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का काम किया जा रहा था। कागजी दस्तावेज तैयार कर दिए। यह मध्प्रदेश, छत्तीसगढ़ से भी अधिक आबादी के नाम है। गरीबों का हक छीनकर खजना लूटने का काम हो रहा था।

कांगे्रेस को लिया आड़े हाथ

मोदी ने कहा कि ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा ना कांग्रेस नेताओं का खजाना भरने दूंगा। हमने जनधन-आधार कार्ड की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस तहस नहस हो गई। ढाई लाख करोड से ज्यादा, जो चोरी होते थे उसको बचाने का काम मोदी ने किया है। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में काम आ रहा है। आज उज्जवला योजना में केन्द्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मुफ़्त राशन के लिए तीन लाख करोड रुपये खर्च किए जा रहे है। ताकि गरीब का चूल्हा जलते रहना चाहिए।

आयुष्मान योजना में पांच करोड़ परिवारों का इलाज हुआ
मादी ने कहा कि आयुष्मान योजना में देश के करीब पांच करोड़ परिवार को इलाज हुआ है। इसके लिए सत्तर हजार करोड़ रुपये खर्च किए। किसानों को सस्ता यूरिया मिले इसके लिए मोदी सरकार ने खजाने से आठ लाख करोड़ रुपये खर्च किए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ढाई लाख करोड़ रुपये खाते में जमा किए जा चुके है। पक्का घर देने के लिए चार लाख करोड़ रुपये खर्च किए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपये विकास के लिए भेजों तो 85 पैसा नहीं पहुंचता था। आज गरीबों के लिए इतना पैसा भाजपा सरकार दे रही है। यदि कांग्रेस सरकार होती तो क्या होता?

…मेरे नौजवानों मेरे शब्द लिखे

पीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि मैं नर्मदा तट से पूरे प्रदेश के जवानों को कह रहा हूं कि …मेरे नौजवानों मेरे शब्द लिखे। आज प्रदेश ऐसे मुहाने पर है जहां विकास में कोई भी रुकावट, गिरावट लौटेगी नहीं। इसलिए विकास की गति को रुकने, अटकने नहीं देना है। यह 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि आगामी वर्ष में आन बान शान वाला प्रदेश हमेशा रहे। इसके लिए आज सही फै सले की जरुरत है। बीते वर्षों में प्रदेश को कृषि निर्यात में टॉप पर पहुंचाया है। भारत का रक्षा निर्यात कई गुना बढ़ा है। चार फैक्ट्रियाँँ जबलपुर में है, जिसका भी बड़ा योगदान है। आज सरकार हमारी आर्मी को मेड इन इंडिया हथियार दे रही है। आज भारता का आत्मविश्वास नई बुलंदियों पर है। खेत खलिहान तक भारत का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐशियाइ खेल में भारता का शानदार प्रदर्शन देख रहे है। यह कालखंड युवाओं का है। तभी भारत का चंद्रयान वहां पहुंचता है जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया। जिसकी बागडोर सम्हाली है युवाओं ने तभी भारत स्वच्छ होने का इतना बड़ा संकल्प लेता है। नौ लाख से अधिक जगहों पर सफाई हुई है और नौ करोड़ से ज्यादा देशवासी झाढूृ लेक र निकले और सफाई अभियान चलाया। मघ्यपद्रेश देश में नंबर वन है। इसी जज्बे को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि हमें एमपी को नंबर एकपर रखना है।

 

अब भारत को देने लगे है गालियां
उन्होंने कहा कि आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा पूरी दुनिया कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ राजनैतिक दल, जिसे कुर्सी के अलावा कुछ दिखता नहीं है। उन्होंने मोदी को गाली देते देते अब भारत को गाली देना शुरु कर दिया। भारत ने कोरोना में सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाई लेकिन इन लोगों ने इसका भी विरोध किया।

एक ही परिवार की चरण वंदना होती रही
मादी ने कहा कि भारत की सेना जो पराक्रम करती है उसमें भी सवाल उठातें है। आतंक के आकाओं की बात सही लगती है। आजादी के अमृत महोत्सव देश का कार्यक्रम था। आजादी हर नागरिक का उत्सव था। लेकिन अमृतकाल का भी मजाक बनाते है। हम अमृतसरोवर बना रहे है। पानी संग्रह का अभियान चला रहे है। लेकिन इनलोगों को इसमें भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि गौड समाज अहम है, लेकिन लंबे समय तक जो सत्ता में रहे उन्होंने आदिवासी समाज को राष्ट्रीय पहचान क्यों नही दी। भाजपा का इंतजार क्यों करना पड़ा? अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने अलग बजट दिया। देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति देने का सौभाग्य भी भाजपा को मिला। रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति, पातालपानी स्टेशन का नाम टंट्या भील के नाम से जाना जाता है। तो वहीं आज रानी दुर्गावति का स्मारक बना रहा है। हमारा प्रयास है कि सभी इस समृद्ध कला को पहचान सके। आजादी के बाद दशकों तक जो दल, देश में बैठा रहा। उसने एक ही परिवार की चरण वंदना करने के सिवाय और कोई परवाह नहीं थी। देश को आजादी सिर्फ एक परिवार ने नहीं दिलाई। 2014 से पहले कुछ वनउपज पर ही एमएसपी दिया जाता था, हमने आज 90 वन उपजों को एमएसपी के दायरे लाए हैं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button