जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नागपंचमी 2024: नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, 10 घंटे में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

आज नागपंचमी है। साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 8 अगस्त की रात 12 बजे खोले गए। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के शिखर पर विराजे नागचंद्रेश्वर 24 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 9 अगस्त रात 12 बजे के बाद पट फिर एक साल के लिए बंद हो जाएंगे। गुरुवार रात 12 बजे पट खुलते ही सबसे पहले श्री पंचायती ‎महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज और श्री‎ महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने त्रिकाल पूजा की।

सीएम मोहन यादव की एक्स पर पोस्ट 

 

10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान 
एक घंटे चली त्रिकाल पूजा और भोग लगाने के बाद आम लोगों को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया। दर्शन के लिए गुरुवार रात 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। पट खुलने के बाद रात 1 बजे से दर्शन शुरू हो गए। सुबह साढ़े 10 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। 24 घंटे में 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर में आने का अनुमान है।

11वीं शताब्दी की प्रतिमा नेपाल से आई थी 
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह के ऊपर ओंकारेश्वर मंदिर है। उसके शीर्ष पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है। मंदिर में 11वीं शताब्दी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में नाग देवता की मूर्ति फन फैलाए हुए मुद्रा में है। उनके ऊपर शिव-पार्वती विराजमान हैं। नागचंद्रेश्वर इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां विष्णु भगवान की जगह भगवान शिवसर्प शय्या पर सवार हैं। यह प्रतिमा नेपाल से उज्जैन लाई गई थी। मान्‍यता है कि उज्‍जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu