जबलपुर

कातिल प्रेमी जोड़ा पुलिस को दे रहा चकमा  सवा माह बीते, 40 टीमें फिर भी हाथ खाली

जबलपुर, यशभारत। रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रेल कर्मी और उसके आठ साल के बेटे की जघन्य हत्या के आरोपित प्रेमी जोड़ा सवा माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी फरार है। प्रेमी जोड़ा लगातार पुलिस को चमका दे रहा है। जबकि दोनों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से लेकर क्राइम ब्रांच, कई थानों की पुलिस लगी हुई है। करीब 40 टीमें दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अब तक ऐसा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

लोकेशन बदलकर कर रहे गुमराह-प्रेमी जोड़ा अपनी लोकेशन बार-बार बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा है। इसके अलावा प्रेमी जोड़ा बैंक खातों से भी रकम निकाल रहा है। आरोपित ने पिछले कुछ दिनों में बैंक खाते से सवा लाख रुपये निकाले हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खाते सीज करवा दिए है। पुलिस ने मप्र के अलावा कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में पुलिस की टीम लगाई है।

क्या है मामला-विदित हो कि 15 मार्च को मिलेनियम कालोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और तनिष्क (8) की हत्या कर दी गई थी। रसोई में राजकुमार का शव पालीथिन में बंद खून से सना अवस्था में पड़ा था। वहीं, फ्रिज के अंदर पॉलीथिन के ऊपर चादर में लिपटी तनिष्क की खून से सनी लाश मिली थी। राजकुमार रेल विभाग में पदस्थ था। पूरे मामले में मृत रेल कर्मी की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त मुकुल सिंह आरोपित है।

इनका कहना है-आरोपित प्रेमी जोड़े की तलाश जारी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे।

समर वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक

IMG 20240429 WA0058 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button