मध्य प्रदेशराज्य
MURDER : हलवाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या : मंदिर की सीढ़िया में पड़ा मिला लहूलोहान शव…

ग्वालियर l ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई lहीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर 35 वर्षीय आनंद पाल का शव पड़ा मिला। मृतक के सीने पर चाकू के चार-पांच गंभीर घाव थे। जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान दोस्तों के साथ बहस के बाद हत्या हुई। आनंद हलवाई का काम करता था और उस पर चोरी व मारपीट के 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आनंद पाल घर से निकला था और उसका शव लक्ष्मण तलैया स्थित हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना। सच्चाई क्या है यह तो अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा l







