मध्य प्रदेशराज्य

MURDER  : महिला से मारपीट कर, घोट दिया गला :  आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार… पढ़े सनसनीखेज घटनाक्रम

Table of Contents

मंडला lपुलिस अधीक्षक मण्डला  रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की अंधी हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए मण्डला पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंजाराटोला खुर्शीपार स्थित गिट्टी खदान के पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची एवं उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान सुकदेव उइके, निवासी ग्राम खोहरी द्वारा अपनी माता हरौती बाई के रूप में की गई। 

जांच में पाया गया कि मृतिका  रोज़ की तरह खेत गई थी, जो वापस नहीं लौटी थी। इस संबंध में  थाना नैनपुर में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव परीक्षण के दौरान मृतिका के सिर पर पीली प्लास्टिक बोरी में पत्थर बंधे होना, कमर में ईंट-पत्थर बंधे होना, गले में गमछा लिपटा होना तथा मृतिका की लाठी शव के साथ बंधी होना पाया गया, जिससे हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास स्पष्ट हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुर में अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन पर एसडीओपी मण्डला श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम(एस आई टी) गठित की गई। तकनीकी सहायता एवं स्थानीय सूचना के आधार पर संदेही संदीप भलावी से पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया।

जाँच में पाया गया कि आरोपी संदीप भलावी के पिता का खेत वर्ष 2015 में मृतिका के पुत्र सुकदेव उइके को ठेके पर दिया गया था, जिसे वापस न मिलने के कारण दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से लगभग दो दिन पूर्व आरोपी के बैल मृतिका के खेत में लगी फसल को खा गए थे, जिस पर मृतिका द्वारा आरोपी को गाली-गलौज की गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई। दिनांक 06.01.2026 को जब मृतिका अपने खेत में फसल की रखवाली करने आई, तब आरोपी ने उससे बातचीत की और यह कहते हुए कि डॉक्टर को दिखाना है, अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP-51-MH-9923 से डिठौरी ले जाने का बहाना बनाया। रास्ते में आरोपी ने दिशा बदलकर मृतिका को पुनः खेत की झोपड़ी में ले जाकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर आरोपी घर चला गया। रात्रि में आरोपी पुनः मौके पर आया, मृतिका की लाठी को उसी की साड़ी से शव के साथ बांधा, पीली प्लास्टिक बोरी में पत्थर रखकर सिर व कमर में बांधे तथा शव को मोटर साइकिल पर रखकर गिट्टी खदान के पानी में फेंक दिया। आरोपी को दिनांक 04.02.2026 को रात्रि 22:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी संदीप भलावी पिता मुन्ना लाल, उम्र 24 वर्ष,ग्राम खोहरी, नैनपुर जप्त समान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, सागौन लकड़ी का डंडा एवं घटना के समय पहने कपड़े । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

महत्वपूर्ण भूमिका – एसडीओपी मंडला श्री पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ.जयसिंह यादव, थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव मुजाल्दा, उनि भूपेन्द्र अहिरवार, लक्ष्मीचंद बिसेन, नागेंद्र पटेल, सउनि रमेश पाल, प्रआ. माखन वरकड़े, विजय टेकाम, आर. अमित गरयार , शिवा नाविक, सुंदर भलावी, हरिदास , ओमप्रकाश, सुरेश भटेरे, सूर्यचंद बघेल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button