
जबलपुर, यशभारत। नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चलाया जा रहा हैं। सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान सुर्खियों में रहा। नगर निगम के अतिक्रमण दल ने रांझी क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही की। नगर निगम का बुलडोजर देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान सड़क पर सामग्री रखकर व्यापार करने वालों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की गई। जिससे अतिक्रमणकारियों का गुस्सा भड़क गया इस बीच बाद विवाद की स्थिति भी बनी। अतिक्रमण दल ने रांझी थाने से लेकर बडा पत्थर इलाके तक यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाया और सड़क पर रखी हुई सामग्री को जप्त किया ।







