जबलपुरमध्य प्रदेश

पार्किंग क्षेत्र में बनाए गए रैंप पर नगर निगम की कार्रवाई

एसबीआई चौक, विजयनगर के पास जेसीबी से हटाया गया अवैध निर्माण

जबलपुर, यशभारत। वार्ड क्रमांक 35, जोन क्रमांक 14 के अंतर्गत 24 मीटर रोड पर पार्किंग के लिए निर्धारित 6 मीटर क्षेत्र में बनाए गए रैंप को लेकर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार भवन स्वामी जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा पार्किंग एरिया में रैंप का निर्माण किया गया था। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कंपाउंडिंग मैप को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एसबीआई चौक, विजयनगर के पास की गई, जहां जेसीबी मशीन की मदद से रैंप हटाया गया।

इस दौरान उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्होंने निगम की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भवन स्वामी द्वारा लगभग 98 प्रतिशत नक्शा स्वीकृत कराया गया था, केवल एक सीढ़ी बाहर की ओर बनी हुई थी। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन से सीढ़ी हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button