भारी बारिश से ‘दरिया बना मुंबई; ट्रेन सर्विस सस्पेंड और स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में मानसून के बादल भर-भर कर बरस रहे हैं। परिणाम यह है कि कहीं बाढ़ आई हुई है। कहीं नदियां उफान पर बह रही हैं। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं। सड़कें डूब गई हैं, जिससे रास्ते बंद हैं। स्कूल-ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में तो ट्रेन सर्विस सस्पेंड हो गई है। चारधाम यात्रा, अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ीं। असम में बाढ़ से करीब 70 लोग जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से लोगों ने जान गंवाई। मुंबई में पहाड़ी इलाकों में घूमने गए लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो इस बार मानसून के सीजन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जान खतरे खाली नहीं हैं। मुंबई के हालात भी काफी खराब हैं। कहीं ऐसा न हो कि ट्रिप जानलेवा बन जाए।
मुंबई में बारिश ने ठप कराई लोकल ट्रेन सर्विस
मानसून की भारी बारिश से मुंबई के हालात काफी खबरा हैं। रविवार को जहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड करनी पड़ गई, वहीं आज जलभराव के कारण हार्बर लाइन की ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई है। ठाणे, कसारा, टिटवाला, कल्याण-कसारा रूट, अटगांव, थानसित, वाशिंद, सायन, माटुंगा सर्कल, वडाला चेंबूर रेलवे स्टेशन में पटरियां बारिश के पानी डूबी हुई हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से ही मुंबई में मध्य रेलवे सेवा बुरी तरह लडख़ड़ाई हुई है।
छह घंटे के अंदर हुई &00 मिमी बारिश मुंबई में पानी-पानी
मुंबई में रविवार देर रात एक बजे से सात बजे तक छह घंटों के बीच ही अलग-अलग स्थानों पर &00 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।मुंबई के कुछ इलाकों में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दादर में स्थिति Óयादा गंभीर होती जा रही है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्थिति यहां तक बनी हुई है कि सड़क पर चल रही कार भी आधी पानी में डूबी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है। लेकिन ट्रेन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।वहीं मध्य रेलवे ने बताया कि मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण रेल यातायात में देरी हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप स्टेशन प्रभावित रहे।
ये ट्रेनें हुई रद्द
मुंबई डिवीजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज जलभराव के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द हैं।
1- 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी)
2- 11010 (पुणे-सीएसएमटी)
&- 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन)
4- 11007 (पुणे-सीएसएमटी डेक्कन)
5- 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस)
हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड से सड़कें बंद
गर्मियों में जहां लोग मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए हिमाचल की वादियां निहारने जाते हैं। वहीं मानसून के सीजन में हिमाचल का सफर मौत का कारण बन सकता है। जी हां, हिमाचल में मानसून की बारिश से हालात काफी खराब हैं। हाईवे पर जगह-जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। 70 से Óयादा सड़कें ब्लॉक हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं और पहाड़ कभी भी दरक जाते हैं। बिजली और वाटर सप्लाई ठप है। मौसम विभाग ने 10 जलाई तक भारी बारिश का अलर्ट दिया हुआ है।