मप्र वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जेदार को जारी किया 27 करोड़ का नोटिस

मप्र वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जेदार को जारी किया 27 करोड़ का नोटिस
भोपाल यशभारत। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इतिहास का अपना अब तक का सबसे बड़ा वसूली नोटिस जारी किया है। यह 27 करोड़ का नोटिस वक्फ संपत्तियों के एक अवैध कब्जेदार इदारा यतीम खाना के प्रबंधक शाहिद अली खान के खिलाफ जारी किया गया है। शाहिद अली खान पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर झूठा दावा किया और उसे किराए पर उठा दिया। बोर्ड के अनुसार, खान ने कथित तौर पर 200 दुकानों को किराए पर देकर 24.85 करोड़ की भारी राशि जुटाई। उन पर वक्फ बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। यह कार्रवाई वक्फ संपत्तियों के अवैध कब्जे और उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए बोर्ड के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ वक्फ बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। 27 करोड़ से ज्यादा की वसूली की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस्तमा बाजार और एक हॉस्पिटल से वक्फ की प्रॉपर्टी से दूसरे लोग उगाही कर रहे हैं। अवैध कब्जेधारियों से वसूली के लिए प्लान बना है दावा है कि देश के वक्फ बोर्डों के इतिहास में ये आज तक की सबसे बड़ी राशि का वसूली नोटिस भेजा है। यतीम-गरीब मुस्लिमों के हक पर डाका डालने वालों से वसूल कर ये पैसा गरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च करने का प्लान बनाया है।







