देश

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज, इस लिंक पर जाकर चेक करें अपना रिजल्ट

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज, इस लिंक पर जाकर चेक करें अपना रिजल्ट

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज, 25 मार्च 2026 को घोषित किया जा रहा है। प्रदेश भर के करीब 23 लाख 68 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन निर्णायक साबित होगा।
सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पोर्टल पर 11:30 से दिखेगा रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नतीजों की घोषणा सुबह 11:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस दौरान राज्य के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी परीक्षा परिणाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का विवरण साझा करेंगे। छात्रों के लिए व्यक्तिगत परिणाम देखने का लिंक सुबह 11:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

इन आसान स्टेप्स में देखें अपना परिणाम:
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rskmp.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद ‘कक्षा 5वीं/8वीं रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) या रोल नंबर दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
स्क्रीन पर रिजल्ट आते ही उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें।
बड़ी संख्या में छात्र हुए थे शामिल
इस वर्ष परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है। कुल 23,68,000 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से:
कक्षा 5वीं: 12 लाख 76 हजार से अधिक छात्र।
कक्षा 8वीं: 10 लाख 92 हजार से अधिक छात्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button