भोपालमध्य प्रदेश

म.प्र. भाजपा में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा; श्याम टेलर और अरविना परांजपे को मिली नई जिम्मेदारी

म.प्र. भाजपा में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा; श्याम टेलर और अरविना परांजपे को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल, यशभारत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के अनुमोदन पर मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। यह घोषणा 22 नवंबर को जारी किए गए आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई, जिसे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी किया गया है।

पार्टी के निर्देशानुसार, श्याम टेलर को युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अरविना परांजपे को महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इन बदलावों को राज्य में संगठन की गतिविधियों को और तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button