इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP में सुबह कोहरा, दिन में बढ़ी ठंड : पचमढ़ी में 20 डिग्री पहुंचा दिन का पारा

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन में भी ठंड बढ़ गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। दिन का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात भी सर्द है। बैतूल, धार, रायसेन, रीवा, उमरिया, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, दतिया समेत कई शहरों के मौसम में भी बदलाव आया है। दिन का तापमान 25 डिग्री और रात में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में मौसम और भी बदलेगा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा में और भी गिरावट हो सकती है।

रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव
प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, मलाजखंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, रायसेन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे है। हालांकि, कुछ शहरों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हुई है। 15 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu