जबलपुरमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री के निज सचिव के मकान से मोटरसाइकिल चोरी

 पुलिस थाना देवरी का मामला

 

देवरीI पुलिस थाना देवरी अंर्तगत इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है और विगत माह पूर्व से लगातार चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है देवरी मुख्यालय में बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं में ज्यादातर रात्रि में ही अंजाम दिया गया है।फिर चाहे वह किराना दुकान हो या फिर मोबाईल दुकान की बात हो या फिर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात हो,चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं उसी कढ़ी में ताजा मामला देवरी नगर के कौशल किशोर वार्ड से सामने आया है जहां पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक हर्ष यादव के निजी सहायक सचिव हेमंत राजपूत के निवास स्थान कौशल किशोर वार्ड से बीती रोज 24 जनवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों ने घर के सामने रखी मोटरसाइकिल क्रमांक MP15 MX5280 को चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसके संबंध में हेमंत राजपूत के द्वारा दिनांक 25 जनवरी को देवरी पुलिस थाना में लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया गया है, एवं बाइक चोरी की वारदात में कार्यवाही करने की मांग की है।

मामलों में देवरी पुलिस थाना की कार्यवाही महज शिकायत आवेदन और जांच फाइलों तक ही सीमित रह गई है। यदि पुलिस अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी से निभाती तो शायद इस प्रकार की घटनाएं सामने नहीं आती रात्रि में होने वाली चोरी की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात्रि में पुलिस गस्त की क्या स्थिति होगी,यदि रात्रि में ठीक तरह से रात्रि गस्त किया जाए तो शायद चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से कतराते, देवरी नगर व क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है एवं लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं यदि समय रहते जिला पुलिस अधीक्षक देवरी थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली पर ध्यान नहीं देंगे तो पुलिस प्रशासन से देवरी क्षेत्र के लोगों का विश्वास समाप्त जाएगा।

Related Articles

Back to top button