तड़के 6.30 बजे शहर पहुंचे मोहन भागवत आरएसएस की बड़ी बैठक आज से शुरू
9 दिवसीय प्रवास पर संघ प्रमुख, शताब्दी समारोह की होगी समीक्षा

तड़के 6.30 बजे शहर पहुंचे मोहन भागवत आरएसएस की बड़ी बैठक आज से शुरू
9 दिवसीय प्रवास पर संघ प्रमुख, शताब्दी समारोह की होगी समीक्षा
(पूज्य
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 30 अक्टूबर से
जबलपुर, यशभारत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को जबलपुर पहुँच गए हैं। उनका यह प्रवास 9 दिनों का होगा, जिसके केंद्र में संघ की संगठनात्मक गतिविधियों और शताब्दी वर्ष की रणनीतियों पर विचार-विमर्श है। विजय नगर क्षेत्र में आयोजित हो रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में भागवत शामिल होंगे, जो 30, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक चलेगी।
देश भर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल
इस महत्वपूर्ण बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ-साथ सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, अखिल भारतीय अधिकारी, 46 प्रांतों के प्रतिनिधि, क्षेत्र एवं प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाहक, प्रचारक और संघ के विभिन्न समविचारी संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन संघ की संगठनात्मक गतिविधियों, रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच साबित होगा।
शताब्दी वर्ष की रणनीतियाँ केंद्र में
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ऋरू ने अपने 101वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। बैठक के प्रमुख एजेंडा में निम्नलिखित विषयों पर गहन चर्चा और समीक्षा शामिल हैः शताब्दी समारोह की समीक्षाः संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे शताब्दी वर्ष समारोहों की अब तक की प्रगति और आगामी रूपरेखा की समीक्षा की जाएगी। विजयादशमी संबोधनः हाल ही में हुए विजयादशमी संबोधन में संघ प्रमुख द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण संदेशों और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा। पंच परिवर्तन पहलः अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए निर्धारित की गई ‘पंच परिवर्तन’ जैसी महत्वपूर्ण पहलों और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की पड़ताल। राष्ट्रीय आयोजनों की रूपरेखाः शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले विभित्र राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।
बैठकों का क्रमवार आयोजन
मुख्य तीन दिवसीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले, संघ के आंतरिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं: 28 अक्टूबर कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र कार्यवाहक एवं प्रचारक अपनी आंतरिक बैठक के साथ करेंगे। 29 अक्टूबर इस दिन प्रांत स्तर के कार्यवाहक और प्रचारकों का सत्र चलेगा। 30 अक्टूबर से 1 नवंबरः इसके बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की मुख्य तीन दिवसीय बैठक आरंभ होगी।
सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े पदाधिकारियों के जबलपुर आगमन को देखते हुए, विजय नगर क्षेत्र सहित पूरे शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं ताकि बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और संघ प्रमुख तथा अन्य पदाधिकारियों का प्रवास निर्वाध रूप से संपन्न हो सके







