जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रिश्तों की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम पति पत्नी और वो के चक्कर में गई दो जान

रिश्तों की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम
पति पत्नी और वो के चक्कर में गई दो जान

जबलपुर यश भारत। पति-पत्नी और वो का चक्कर न जाने कितनी जघन्य वारदातों का कारण बनता आया है। शादी के बाद भी किसी और से प्रेम संबंध जिन्हें समाज की नजर में अवैध रिश्ते माना जाता है। समय-समय पर सुर्खियां बनते रहे है।
समाज के हर वर्ग मै यह सामाजिक बुराई विद्यमान है। ऐसे ही संबंधों के चलते मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग स्थान से घटनाएं सामने आई हैं जिम शादी के बाद किसी और से रिश्तों को लेकर दो महिलाओं की उनके ही पति ने हत्या कर दी। पहला मामला इटारसी के पास पगढाल स्टेशन के पास 16 जून को मिले एक महिला के छत विछत शव मिलने की जांच पड़ताल की उपरांत सामने आया है।
जांच में पता चला कि महिला की हत्या पहले गला दबाकर उसके पति नहीं की थी और बाद में हत्या को हादसा की शक्ल देने सबको रेल पटरी पर मालगाड़ी के नीचे फेंक दिया। इस पूरी मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मूलत: बिहार की रहने वाली रागिनी की हत्या उसके पति रूपेश यादव ने ही की थी। आरोपी पति-पत्नी को भुसावल से सतना ले जा रहा था। रास्ते में पगढाल स्टेशन पर दोनों उतर गए। रेलवे लाइन किनारे झाडिय़ां के पीछे शराब पीने के बाद रुपेश ने पत्नी पर चरित्र संदेह का आरोप लगाते हुए उससे विवाह करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढा की रुपेश ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला की पहचान छिपाने के लिए महिला का आधार कार्ड फोटो और दूसरे दस्तावेज पर्स से निकालकर फेंक दिए। उसके बाद शव को मालगाड़ी के नीचे फेंक दिया। महिला का सर कटा शव कुछ दूरी पर छत विछत हालत में मिला था। जीआरपी ने प्रारंभिक कार्यवाही के बाद जांच पड़ताल शुरू की और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था।
पत्नी की हत्या कर शव जलाने पहुंचा
श्मशानघाट धमक गई पुलिस
ऐसा ही एक और मामला इंदौर के काकरियापाल सी सामने आया है यहां एक 29 वर्षीय शख्स ने पहले गर्दन पर तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में शव को साड़ी चादर में लपेटकर जलाने के लिए गांव के बाहर इस्मशान घाट भी पहुंच गया लेकिन किस्मत खराब थी इससे पहले कि वह शव को जला पाता पुलिस को भनक लग गई और पुलिसकर्मी धमक गए इसके बाद पति को हत्या की आप में पुलिस में गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस के द्वारा दी गई जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक धर्मेंद्र चंद्रीवाल नामक शख्स ई रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी पूजा के गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। पूजा अपने प्रेमी से अक्सर फोन पर बात करती थी। जिसकी जानकारी धर्मेंद्र को भी थी। पूजा कुछ दिन पहले घर में बगैर बताए कहीं चली गई थी जिसकी गुयशुदगी की रिपोर्ट भी धर्मेंद्र के द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी लेकिन बाद में पूजा लौट आई। हाल ही में एक दिन धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसने देखा कि पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही है धर्मेंद्र को आया देख पत्नी ने फोन छुपाने का प्रयास किया जिस पति का शकऔर बढ़ गया और दोनों में कहा सुनी होने लगी गुस्से में पत्नी ने कह दिया कि हां मैं फोन पर बात करती हूं इसी बात से धर्मेंद्र की तन बदन में आग लग गई और वह तलवार निकाल लाया तथा पूजा की गर्दन पर वार कर दिया जिसे पूजा वही गिरकर बेहोश हो गई इसके बाद भी धर्मेंद्र ने तलवार के वार से उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र कुछ देर तक शव के पास बैठा रहा। फिर चादर और साड़ी लेकर आया था महिला के शव की गठरी बनाकर अपने ई रिक्शा से गांव के बाहार शमशान घाट ले गया वह साथ में कंडा और लकड़ी लेकर भी गया था। श्मशान पहुंचने पर उसने बाकायदा चिता सजाई और उसे पर पत्नी का शव रख जलाने की कोशिश की लेकिन सीलन के कारण माचिस नहीं जली जिसकी कारण आग लगने में देरी हो रही थी वह दोबारा अपना रिक्शा लेकर गया और पेट्रोल तथा माचिस लेकर आया कभी गांव के चौकीदार की नजर उसे पर पड़ गई चौकीदार को कुछ शक हुआ तो उसने धर्मेंद्र से पूछा भी तू धर्मेंद्र ने जवाब दिया कि मर गई थी जलाने आया हूं। इस बात की जानकारी चौकीदार ने गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस को खबर कर दी जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने धर्मेंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया इस तरह धर्मेंद्र का पूरा प्लान चौपट हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button