
जबलपुर यश भारत। इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की गई सनसनीखेज हत्या की वारदात इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि रिश्तो को तार-तार करने वाली इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने ना आई हों। लगभग सवा साल पहले मार्च 2024 के महिने में संस्कारधानी कहे जाने वाली वाले इस शहर में भी एक नाबालिक लड़की के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और भाई की न केवल नृशंस हत्या कर दी गई थी बल्कि शवो के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में छुपा कर प्रेमी के साथ रफू चक्कर भी हो गई थी जिन्हें पकड़ने के लिए उस समय पुलिस को महीनों जगह-जगह की खाक छाननी पड़ी और बामुश्किल दोनों पुलिस के हाथ लग पाये थे। जिस समय यह घटना हुई थी उस दौरान न केवल शहर बल्कि प्रदेश और देश में भी इस घटना की चर्चा सुर्खियों में रही है।
सिविल लाइन मिलेनियम कॉलोनी की थी घटना
दिल दहला देने वाली यह घटना शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी की थी। मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले जबलपुर रेल मंडल के राजकुमार विश्वकर्मा जिनकी उम्र 52 साल थी और उनके बेटे तनिष्क की उम्र 8 साल की और वह पढ़ाई करता था। तनिष्क की लाश फ्रिज में मिली थी जबकि राजकुमार का रक्त रंजित शव सोफे पर पड़ा पाया गया था। घटना के बाद मृतक की नाबालिक बेटी अपने प्रेमी मुकुल के साथ रहस्यमय ढंग की गायब हो गई थी। यह दोनों महीनो तक जगह बदल बदल कर पुलिस को चकमा देते रहे कभी इनकी लोकेशन इटारसी मिलती तो कभी कटनी तो कभी पुणे जहां भी इनकी लोकेशन मिलती वहां से पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह दोनों फरार हो जाते थे। फरारी के दौरान इन दोनों ने बस रेल से लेकर हवाई यात्रा तक की और जैसी की जानकारी लगी थी यह दोनों जब नेपाल भागने की फिराक में थे तब कड़ी मस्सकत के बाद बम मुश्किल पुलिस की हाथ लग पा रही थी और वह भी महीनो बाद
जबलपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के मिलेनियम रेलवे कॉलोनी में बाप बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के पिपरिया में रहने परिजन के मोबाइल पर वॉइस मैसेज के जरिए हत्याकांड की जानकारी दी गई। मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, जबकि उनका आठ साल का बेटा तनिष्क पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई थी।
डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को आरोपी ने कितनी बेरहमी से अंजाम दिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक राजकुमार विश्वकर्मा के सिर पर घातक हथियार से कई वार किए गए थे। उस समय जांच कर रही पुलिस टीम के एक अफसर के मुताबिक, आरोपी ने संभवत दर्जनभर से ज्यादा वार मृतक के सिर पर किए थे, जिससे उनके सिर और माथे का हिस्सा पहचानने के लायक भी नहीं बचा था। इसी तरह मासूम बेटे तनिष्क कि संभवत गला घोंटकर हत्या की गई है और तनिष्क की मौत के बाद आरोपी ने शव को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया।
जबलपुर के मिलेनियम रेलवे कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गयी थी । परिजन भी समझ नहीं पा रहे थे कि मृतक राजकुमार विश्वकर्मा का किसी से कोई विवाद नहीं था इसके बावजूद भी उनके और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, रेलवे के कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी की घटना से एक साल पहले ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही राजकुमार अपने बेटे तनिष्क और बेटी काव्या के साथ मिलेनियम कॉलोनी के रेलवे के फ्लैट में रह रहे थे।






