
जबलपुर यश भारत। रिश्तो में तकरार कितनी बढ़ रही है इसके नित नये मामले सामने आ रहे हैं जिसके पीछे पति-पत्नी और वो की थ्योरी के साथ ही मामूली घरेलू विवाद नशा जैसे कारण के साथ ही प्यार में नाकामी और प्रेमी या प्रेमिका की बेवफाई के बाद होने वाली हत्या जैसी संगीत वारदातें अंजाम दी जा रही है। ऐसी ही एक घटना जिले के बरगी थाना क्षेत्र से सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते न केवल अपनी पत्नी की हत्या कर दी बल्कि सौतेली बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह एक मामूली घरेलू विवाद दो हत्याओं का कारण बन गया और पत्नी तथा सौतेली बेटी का हत्यारा अब जेल के सीखचों पीछे है।
यह थी पूरी घटना
आज से करीब 10 दिन पूर्व 6 जून को बरगी के बसंत नगर में रहने वाले रामू जी भूमिया के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस से जो जानकारी सामने आई थी उसके मुताबिक वसंत नगर कलारी के पास रहने वाली अंजुम बानो उर्फ राधा भूमिया का पहला विवाह चांदामेटा निवासी शहीद शाह से हुआ था। जिससे अंजुम के तीन बच्चे तौसीफ आसिफ और महक थे। 12 साल पहले अंजुम ने अपने पति को छोड़ दिया था और बरगी बसंत नगर निवासी रामू जी भूमिया से विवाह कर लिया। विवाह के बाद अंजुम का बड़ा बेटा तौसीफ अपने पिता शहीद के पास रुक गया था जबकि आसिफ वा महक अपनी मां के साथ बरगी में आकर रहने लगी थे। रामू जी से शादी करने के बाद अंजुम राधा बन गई और बेटा आसिफ नाम का नाम आशीष हो गया। पुलिस के अनुसार रामू जी और उसकी पत्नी राधा के बीच कुछ समय बाद अक्सर विवाद होने लगा। शुक्रवार 6 जून की रात रामू जी नशे में घर पहुंचा और किसी बात पर पत्नी राधा से विवाद करने लगा। जिस पर बेटी महक ने अपने भाई को फोन करके घर बुलाया उसने घर पहुंच कर दोनों को समझाइश भी दी और घर से बाहर की तरफ निकला तभी रामू जी ने बका निकाल कर पत्नी राधा पर कई वार कर दिए बीच बचाव करने पहुंची सौतेली बेटी महक पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया की पुकार सुनकर बेटा अंदर पहुंचा तो देखा की मां राधा और महक रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़ी है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 की मदद से गंभीर रूप से घायल राधा और महक को उपचार के लिए मेडिकल रवाना किया लेकिन रास्ते में ही राधा की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महक को प्यार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था कई दिनों तक उपचार चलने के बाद भी महक की जान नहीं बचाई जा सकी और आखिरकार शनिवार 14 जून को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। और इस तरह नशे की हालत में हुआ एक मामूली विवाह दो हत्या का कारण बन गया। हत्यारी रामूजी भूमियां को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।





