रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 21….. प्यार में पागल शोरूम मालिक ने करवा दी प्रेमी की हत्या

जबलपुर यशभारत। प्रेम त्रिकोण और शादी के बाद अवैध संबंध को लेकर आए दिन एक ना एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बुरहानपुर से सामने आई है। जिसमें एक ट्रैक्टर शोरूम में काम करने वाली लड़की के प्रेमी की हत्या शोरूम के मालिक ने सुपारी देकर करवा डाली। सूत्रों की मांने तो शोरूम मालिक और लड़की के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे जिसके चलते लड़की के पूर्व मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि नागपुर के एक युवक की हत्या के मामले में ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को चेतन आमोदकर नामक युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटील पर प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर युवक की हत्या कराने का आरोप है। जानकारी के अनुसार चेतन की हत्या के मामले में सावंत के साथ ही चंदन खूब सिंह और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है। सावंत मुख्यतः नसीराबाद का रहने वाला है और बुरहानपुर में उसका ट्रैक्टर का शोरूम है। वही तीन अन्य आरोपी बुरहानपुर जिले के ही रहने वाले बताए गए हैं। आप है कि सावंत ने चेतन की हत्या के लिए खून सिंह और चंदन को एक एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। जानकारी के अनुसार मृतक चेतन अपनी एक महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था। इसी बीच लड़की के शो रुम मालिक से रिश्ते बन गए। चेतन को जब इन संबंधों की भनक लगी तो उसने आपत्ति उठाई और इसी के चलते सावंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। इसके बाद चेतन को जंगल ले जाकर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चेतन की लाश एक नर्सरी के पास पाई गई थी और पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लगा कि यह स्वाभाविक मौत हो सकती है। लेकिन जब पीएम रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। इसकी बात पुलिस में जांच का दायरा बढ़ाया उसने मृतक की महिला मित्र से पूछना शुरू की तो यह पता चला कि 5 मई को शोरूम से किसी ग्राहक ने चेतन को ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर बुलाया था लेकिन उसके बाद से चेतन का कोई पता नहीं चला और ना ही वह नजर आया। जांच में यह भी पता चला कि शोरूम मालिक और लड़की के बीच भी संबंध है और जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो सारे राज परत दर परत खुल गये। और यह भी स्पष्ट हो गया की साजिश के तहत युवक चेतन की सुपारी देकर हत्या करवाई गई है।
किसी और से संबंध के शक में नाबालिक प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल
ऐसा एक मामला पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आया है। खरोरा की रहने वाली लड़की की हत्या के मामले में आरोपी साहिल धीवर को रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 जून की बताई गई है। ग्राम बोलदार तोर्रा तालाब निवासी नाबालिक मुस्कान की लाश तालाब के पास खेत पर मिली थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसे पर चाकू से बाहर किए गए थे और फिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने जिस आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है वह बलौदा बाजार का रहने वाला है। और उसकी मृतका से प्रेम संबंध थे। साहिल की दिमाग में यह शक बैठ गया था कि मुस्कान की किसी और से भी संबंध हैं। जिसके कारण ही उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया तो घटना के पहले अमृत का एक दो पहिया वाहन में एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। बाद में मृतका के परिजनों ने युवक की पहचान साहिल के रूप में की। तकनीकी विश्लेषण की आधार पर साहिल की लोकेशन गोंदिया में मिली इसके बाद पुलिस ने गोंदिया जाकर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। तथा घटना में प्रयुक्त चाकू और वहां भी व्यक्त कर लिया है।







