
जबलपुर यश भारत। समाज में रिश्तों की अहमियत और मर्यादा किस तरह से तार तार हो रही है उसकी उदाहरण आए दिन सामने आने वाली घटनाओं के जरिये सामने आ रहे है। एक के बाद एक सामने आने वाली यह घटनाएं न केवल लोगों को हैरान कर रही है बल्कि सोने पर भी विवश कर रही हैं कि आखिर हमारे सामाजिक ताना-बाना को यह क्या हो गया है। ज्यादातर घटनाओं के पीछे प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध ही मुख्य कारण बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई है। जहां पर एक व्यक्ति की हत्या खुद उसकी पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर करवा दी। हालांकि पिता की हत्या के बाद साजिश में शामिल बेटी को पछतावा हुआ और उसी के बाद इस पूरी घटना का खुलासा भी हो गया। मेरठ के जानी खुर्द की किस सुभाष उपाध्याय की हत्या गोली मारकर की गई थी। और इसके पीछे प्रेम प्रसंग वा अवैध संबंध ही वजह बनकर सामने आये। सुभाष की हत्या की साजिश उसकी पत्नी कविता और बेटी सोनम ने ही रची थी। और इस साजिश को अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अंजाम तक पहुंचाया। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी और बेटी के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिनमें पत्नी और बेटी के प्रेमी भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को सुभाष को खेत से लौटते समय गोली मारकर हमलावर फरार हो गई थे। बेटे आयुष की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जब जांच पड़ताल शुरू की तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। हत्या की साजिश में शामिल कविता सोनम के साथ ही पुलिस ने गोली मारने वाले सोनम के प्रेमी विपिनऔर उसके एक दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ ही पत्नी कविता के प्रेमी अजगर को भी गिरफ्तार कर लिया है। अजगर के पास से पुलिस ने वह औजार भी बरामद कर लिया है जिससे सुभाष को गोली मारी गई थी इसके अलावा वह बाइक भी जप्त की है जिसमें बैठकर आरोपी फरार हुये थे। साथी साजिश में गुलजार का नाम भी सामने आने के कारण उसको भी गिरफ्तार किया गया है। 23 जून की शाम को कविता और सोनम ने ही विपिन को फोन पर जानकारी दी थी कि सुभाष खेत गया है। जिसके बाद सोनम के प्रेमी विपिन मैं अपने दोस्त अजगर को तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराये और दोनों एक बाइक में बैठकर सुभाष के खेत पहुंचे विपिन गाड़ी चला रहा था जबकि अजगर ने सुभाष पर तमंचा से गोली दाग दी और दोनों वहां से फरार हो गए। देर रात घायल सुभाष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद संबंधित थाना की पुलिस ने सुभाष की पत्नी से प्रारंभिक पूछताछ की तो वह घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार करती रही। लेकिन जब पुलिस ने सोनम पर टारगेट किया तोउसने सारी राज खोल दिए। पुलिस के अनुसार पिता की हत्या के बाद सोनम के मन में पछतावा भी हुआ इसके बाद उसने अपने प्रेमी को एक मैसेज भी किया था जिसमें उसने लिखा था कि आखिर वह मेरे पिता थे उनकी हत्या करवा कर हमने ठीक नहीं किया। इसकी बात सोनम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि उसकी बड़ी बहन ने प्रेम विवाह किया था कुछ समय पिता ने कोई विरोध नहीं किया था और उसे भी यह उम्मीद थी कि पिता उसके रिश्ते के लिए भी मान जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं सोनम और विपिन के रिश्ते का पिता के द्वारा विरोध किया जाने लगा। और इसी कारण मां बेटी ने मिलकर यह खौफनाक साजिश रच डाली। मां कविता के भी गुलजार नमक किसी शख्स से संबंध सामने आई थी जिसके आधार पर पुलिस ने गुलजार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बीमार पति पर भी नहीं आया रहें आशिक के साथ मिलकर कर दी हत्या
ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आई है। जानकारी अनुसार नागपुर के चंद्रसेन बालकृष्ण रामटेक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर कर दी। हत्या की इस वारदात का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो सका। पुलिस ने चंद्रसेन की पत्नी दिशा और उसकी प्रेमी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले चंद्रसेन की कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ ही एक बेटी और दो बेटे भी है। करीब डेढ़ साल पहले चंद्रसेन को लकवा लग गया तब से वह घर पर ही रहता था। आमदनी का जरिया न होने की वजह से दिशा ने घर में न केवल वाटर प्लांट लगाया बल्कि ड्राइविंग भी सखी और घर-घर पानी की सप्लाई करने लगी। इसी बीच उसके संबंध आसिफ उर्फ राजा बाबू से बन गए। दिशा की स्वभाव और व्यवहार में आए बदलाव ने चंद्रसेन की मन में संदेह पैदा हुआ। और कुछ दिन बाद इस सब कुछ पता भी चल गया। जिसका न केवल चंद्रसेन ने विरोध किया बल्कि वह दिशा को फटकारने लगा और यही बाद दिशा को नागवार गुजरी। उसने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर चंद्रसेन को रास्ते से हटाने की ही साजिश रच डाली। 4 जुलाई को योजना के मुताबिक चंद्रसेन की हत्या उसे समय कर दी गई है वह सो रहा था। आशिफ और दिशा ने सोते समय तकिया से मुंह नाक दबाकर इस मौत की नींद सुला दिया। चंद्रसेन का शव दो घंटे तक घर पर ही पड़ा रहा। बाद में जब विश्वास हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को यह जानकारी लगी की उसकी मौत नाक मुंह दबाने के कारण हुई है। पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तू दिशा ने सारी हकीकत बयां कर दी।







