जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
MLB कन्या विद्यालय की दो छात्राओं का अपहरण कर भर दी सिंदूर से मांग : 2 दिन से थी लापता……

दमोह l MLB कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली नौवीं की दो छात्राएं दो दिन बाद रविवार रात मिल गईं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। छात्राएं अपने लापता होने की अलग-अलग कहानी बता रही हैं। बताया जा रहा है कि छात्रोंओ का अपहरण कर युवकों ने उनकी मांग भर दी अब पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगाl
अपुष्ट सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि किन्हीं दो लड़कों ने उन दोनों को अपने घर से सिविल कपड़े लेकर स्कूल आने के लिए कहा था। नहीं आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों अज्ञात बदमाश छात्राओं को स्कूल से रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। उन्हें कुछ खिला दिया। उन दोनों के हाथ में एक-एक धागा बांध दिया। इसके बाद से होश नहीं रहा। झांसी में उन्हें रेल में किन्नर मिले, जिन्होंने धागा तोड़ दिया, तब दोनों को होश आया। इस बीच दोनों अज्ञात बदमाशों ने उनकी मांग भी भर दी।
बहरहाल बताया जा रहा है कि छात्राओं ने कहा है कि आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी नहीं है।