जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रडार से गायब, घने जंगल में क्रैश…रूसी विमान हादसे में सभी 50 लोगों के मौत की आशंका, क्या थी वजह?

Table of Contents

रडार से गायब, घने जंगल में क्रैश…रूसी विमान हादसे में सभी 50 लोगों के मौत की आशंका, क्या थी वजह?

रूस के अमूर क्षेत्र में एक एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ पाया गया है। बचाव दल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं। विमान साइबेरिया की अंगारा एअरलाइन का था।

Hero Image

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में करीब 50 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। रूसी आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ मिला। हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीरों में विमान का अगला सिरा आग की लपटों में घिरा दिखाई दिया। बचाव दल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल हैं विमान साइबेरिया की एअरलाइन अंगारा का था। ये विमाव ब्लागोवेशचेंस्क से टायंडा जा रहा था। यह विमान 1976 में बना था और सोवियत जमाने का था। टायंडा के पास पहुंचते ही यह विमान रडार से गायब हो गया था।

हादसे की क्या वजह आ रही सामने?

हादसे की वजह खराब मौसम और चालक दल की गलती को माना जा रहा है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, खराब विजिबिलिटी के बीच लैंडिंग के दौरान चालक दल से चूक हुई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। विमान का मलबा टायंडा से 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर मिला। आपातकालीन सेवा की अधिकारी यूलिया पेटिना ने टेलीग्राम पर लिखा, “रोसावियात्सिया का एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने जलते हुए विमान के अगले सिरे को देखा है।”

चीन की सरहद से सटी है हादसे की जगह

बचाव दल अब भी घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश में हैं, लेकिन घने जंगल और आग रेस्क्यू की कोशिश का आड़े आ रहे हैं। रूसी अधिकारियों ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह विमान अमूर क्षेत्र के एक छोटे से शहर टायंडा की ओर जा रहा था। ये इलाका चीन की सरहद से सटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button