जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा नेता से नागपुर-प्रयागराज हाईवे में बदमाशो ने लूटी पांच तोले की चैन ,महाकाल के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

जबलपुर। खिताला थाना अंतर्गत नागपुर-प्रयागराज हाईवे में बदमाशों न भाजपा नेता की सोने की चेन लूट ली। इस दौरान हमला भी किया। जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के सुजीत सिंह भाजपा नेता है। वे फोरव्हीलर से मैहर में माता शारदा के दर्शन के बाद बाबा महाकाल के दर्शन के लिए परिवार के साथ उज्जैन जा रहे थे। रात करीब 11 बजे, जब वे वॉशरूम के लिए कार से नीचे उतरे, तभी चार से पांच हथियारबंद बदमाश तलवार और रॉड लेकर उन पर टूट पड़े। हमला इतना अचानक हुआ कि जब तक परिवार संभलता, बदमाश चेन छीनकर भाग निकले। हालांकि ड्राइवर द्वारा गाड़ी का हूटर बजाने पर बदमाश भाग गए। लूटी गई चेन चार से पांच तोला की बताई जा रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये है घटनाक्रम -जबलपुर से गुजरने वाला नागपुर रीवा नेशनल हाइवे कुछ दिनों से अपराधों का हाइवे बन गया है.. बीते एक माह में हुई लूट की अनेक वारदातों ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.. ताजा मामला बुधवार की देर रात खितौला थाना क्षेत्र के NH 30 का है जहां उत्तरप्रदेश के एक भाजपा नेता को हथियारबंद 4 से 5 लुटेरों ने अपना शिकार बनाया और परिवार के साथ उज्जैन जा रहे भाजपा नेता की सोने की चैन लेकर फरार हो गए.. लुटेरों ने भाजपा नेता और उनके परिवार पर हमला भी किया जिससे सभी को चोटें भी आईं.. मामले की शिकायत लेकर खितौला थाना पहुंचे भाजपा नेता ने अपने साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई है.. चंदौली के भाजपा नेता सुजीत सिंह ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वे अपने परिवार के साथ वाराणसी से मैहर दर्शन करने के बाद महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे तभी सिहोरा के समीप हाइवे में अपनी कार रोककर वे बाथरूम के लिए रुके हुए तभी चार से पांच बदमाश हाथों में तलवार और चाकू लेकर पहुंचे और भाजपा नेता और उनके ड्राइवर से छीनाझपटी करने लगे जिस दौरान किसी गाड़ी का सायरन की आवाज सुनकर बदमाश पांच तोले से अधिक की चैन लूटकर भाग निकले.. वहीं अब मामले को लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने भाजपा नेता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं.. बीते एक से दो माह में जबलपुर से कटनी के बीच हुई कई लूट की वारदातों को पुलिस भी मान रही है लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और लुटेरे लगातार राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button