
जबलपुर यशभारत। गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक को दो युवक अपहरण कर कार में ले गए। और उन्होंने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए। जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के संबंध में गोसलपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक को वरगवा थाना सिहोरा का रहने वाला 25 वर्षीय ऋतिक पटेल एवं 22 वर्षीय सलैया का रहने वाला अमित पटेल कान्हा भगत 4 जून को कार लेकर नाबालिक के घर से उसका अपहरण कर खजरी खिरिया बाईपास ले गए जहां पर दोनों ने एक होटल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में इस घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा परिजनों को दी गई इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिक को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।







