भोपालमध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बयान पर मंत्री सारंग का तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बयान पर मंत्री सारंग का तीखा हमला

भोपाल, यशभारत। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा वर्ग संघर्ष और सनातन विरोध की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू दर्शन संतों और परंपराओं का विरोध करने में दिग्विजय सिंह को किस प्रकार का आनंद मिलता है। यह समझ से परे है। मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह जाकिर नायक जैसे व्यक्ति को हीरो बताते हैं और भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों के माध्यम से पूरी दुनिया में सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तो स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि वे सीधे हिंदुओं के खिलाफ बयान देने लगे हैं और आतंकवादियों को संरक्षण देने की उनकी आदत में यह सब शामिल हो गया है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भी कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई खंडन नहीं आया जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस की सोच भी इसी दिशा में है उन्होंने याद दिलाया कि यही वह कांग्रेस है जिसने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था और नेहरू परिवार के संरक्षण में पले कांग्रेसी नेताओं ने हलफनामे के जरिए भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदू और सनातन धर्म का विरोध करते आए हैं उन्होंने आरोप लगाया कि संस्कृति से जुड़े स्थलों और प्रतीकों के नाम परिवर्तन जैसे सकारात्मक प्रयासों का भी वे विरोध कर रहे हैं यह कांग्रेस की वही मानसिकता है जो देश की सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button