जबलपुरमध्य प्रदेश
मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत: चौथी मंज़िल से गिरने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस
धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की घटना

जबलपुर,यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की है, जहां छात्र किराए से रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भानु मोहर (निवासी दतिया) के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (BPT) का छात्र था।
प्रारम्भिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







