जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महापौर अन्नू ने बच्चों को दिखाई प्रेरणादायक फिल्म, सही जवाब देने वालों को दिए पुरस्कार

अन्नू ने बताया कि हर वर्ष लगभग दो हजार बच्चों को प्रेरणादायक फिल्म दिखाई जाती

महापौर अन्नू ने बच्चों को दिखाई प्रेरणादायक फिल्म, सही जवाब देने वालों को दिए पुरस्कार

 

जबलपुर। नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शनिवार को सिविक सेंटर स्थित मॉल में बच्चों के लिए देशभक्ति पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन कराया। बच्चों ने फिल्म का आनंद लिया और महापौर ने उनसे फिल्म से जुड़े प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले बच्चों को मौके पर ही पुरस्कार भी दिए गए। महापौर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे कार्यकाल के बाद भी बच्चों को फिल्म दिखाने का वादा निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पांचों विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक स्पर्धा आयोजित की जाएगी और होनहार विद्यार्थियों को विमान यात्रा भी करवाई जाएगी।

महापौर अन्नू ने बताया कि हर वर्ष लगभग दो हजार बच्चों को प्रेरणादायक फिल्म दिखाई जाती है। पढ़ाई के साथ मनोरंजन को भी आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि निगम बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button