Uncategorized
नाईजीरिया में मचा कत्लेआम, कई गावों में बिछ गईं लाशें, 160 लोगों की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर से कत्लेआम मच गया है। नाइजीरिया के गावों में हथियारों से लैस हमलावरों ने ऐसा कत्लेआम मचाया है कि चारों ओर लाशें बिछ गई हैं। केंद्रीय पठारी राज्य में बंदूकधारियों के हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए हैं। सेंट्रल नाइजीरिया के गावों में सैन्य समूहों ने एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले कर 160 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि सशस्त्र समूहों ने मध्य नाइजीरिया में गांवों पर सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 160 लोगों की हत्या कर दी है।
विदेश मंत्रालय रखे है निगाह
इधर विदेश मंत्रालय ने नाइजीरिया के हालातों पर पैनी निगाह बनाई हुई है। हिंसा बढ़ने पर वहां रह रहे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने पर विचार किया जा सकता है।