भोपाल
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल यशभारत, राजधानी के शाहपुरा थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 60 मल्टी इंद्रानगर, शाहपुरा की है। यहाँ रहने वाली मनोरमा मिश्रा (पति आशीष मिश्रा), जिनकी उम्र 31 वर्ष थी, ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
फिलहाल, शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।







