भोपाल

मनोज पटवा को निशातपुरा थाना की कमान -तीन थानों के प्रभारी बदले

मनोज पटवा को निशातपुरा थाना की कमान
-तीन थानों के प्रभारी बदले
भोपाल,यशभारत।
राजधानी के पांच थानों में फेरबदल किया गया है। निशातपुरा थाना प्रभारी रहे रूपेश दुबे को स्वास्थ्य कारणों के चलते लाइन अटैच किया गया है, वहीं उनके स्थान पर अरेरा हिल्स थाना प्रभारी मनोज पटवा को निशातपुरा थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं श्यामला हिल्स, जहांगीराबाद और अरेरा हिल्स के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रृद्धा तिवारी ने कल खाली पड़े तीन थानों में निरीक्षकों का पदस्थ करने के संबंध में आदेश जारी किया है। इनमें निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे को पुलिस लाइन, अरेरा हिल्स थाना प्रभारी मनोज पटवा को निशातपुरा, सुनील कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से अरेरा हिल्स थाना, भूपेन्द्र कौर संधु को क्राइम ब्रांच से श्यामला हिल्स और चतुर्भुज राठौर को पुलिस लाइन से जहांगीराबाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्यामला हिल्स, निशातपुरा और जहांगीराबाद थाना कई दिनों से बिना थाना प्रभारी से चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button