मनीष सिंह ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त और एमडी माध्यम का कार्यभार

मनीष सिंह ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त और एमडी माध्यम का कार्यभार
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी मनीष सिंह ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुँचकर आयुक्त जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम के पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने नवागत आयुक्त मनीष सिंह का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नवागत आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुशल नेतृत्व की उम्मीद
मनीष सिंह अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को समझा और आगामी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन को एक नई दिशा मिलेगी।
साथ ही, मप्र माध्यम के प्रबंध संचालक के रूप में उन पर प्रदेश की ब्रांडिंग और सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग और मप्र माध्यम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







