कश्मीर में SIA की बड़ी छापेमारी, ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिले AK-47 के 14 कारतूस और हैंडग्रेनेड
दिल्ली ब्लॉस्ट में अभी भी जांच जारी है।

कश्मीर में SIA की बड़ी छापेमारी, ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिले AK-47 के 14 कारतूस और हैंडग्रेनेड
दिल्ली ब्लॉस्ट में अभी भी जांच जारी है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को कश्मीर टाइम्स ऑफिस में छापेमारी की। इस दौरान हैरान करने वाली चीजें बरामद हुईं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच टीम को दफ्तर परिसर से 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड के पिन और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है।
SIA की यह कार्रवाई एक चल रही संवेदनशील जांच के तहत की गई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि कुछ आपत्तिजनक व प्रतिबंधित सामग्री कार्यालय परिसर में छिपाई गई हो सकती है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा एसआईए अन्य संदिग्ध ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।
बता दें कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में जम्मू-कश्मीर में जांच चल रही है। इसमें मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी धमाके में मारा गया था। इस धमाके के पीछे डॉक्टर आतंक नेटवर्क है। जांच एजेंसी इसी की जांच कर रही है। गुरुवार को जांच के लिए एसआईए ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर टाइम्स कार्यालय पर छापा मारा।







