भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

– 86 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर 86 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नकदी, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इंदौर ग्रामीण पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2867971 रुपये की संपत्ति जब्त की। खरगोन जिले में भीकनगांव, गोगावां और जैतापुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर नकदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल और एक कार सहित 11 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। वहीं भगवानपुरा थाना पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल समेत कुल 22 लाख 3 हजार 840 रुपये की संपत्ति जब्त की। छतरपुर जिले में ओरछा रोड थाना पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की, जबकि चंदला थाना पुलिस ने 4 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। देवास जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दतिया में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 8 आरोपियों से 2 लाख 29 हजार रुपये नगद और अन्य मामलों में 5 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पन्ना जिले में 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button