जबलपुरमध्य प्रदेश

पड़री नहर मोड़ पर बड़ा हादसा, फरार बदमाश की डूबने से मौत

हादसे के कारणों की जांच शुरू

जबलपुर,यशभारत। पनागर थाना अंतर्गत पड़री नहर मोड़ पर सोमवार को हुए हादसे में माढ़ोताल का फरार बदमाश नितिन ठाकुर नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विपिन काछी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन ठाकुर अपने साथी विपिन काछी के साथ बाइक से चरखी गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक पड़री नहर मोड़ के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत दोनों सवार नहर में जा गिरे। हादसे के दौरान विपिन काछी किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन नितिन ठाकुर गहरे पानी में डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से नितिन ठाकुर के शव एवं बाइक को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पनागर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायल विपिन काछी का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button