देश

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, गंभीर रूप से घायल

बारामती में बड़ा हादसा,रनवे से फिसला विमान

बारामती,एजेंसी। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार का प्राइवेट चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारियों के मुताबिक इस हादसे में अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि अजीत पवार जिला परिषद चुनावों से जुड़ी एक सभा को संबोधित करने के लिए बारामती पहुंचे थे। लैंडिंग के दौरान विमान संतुलन खो बैठा और रनवे से बाहर निकल गया। हादसे के तुरंत बाद विमान से धुएं के गुबार उठते देखे गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विमान में अजीत पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और विमान का स्टाफ भी सवार था। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में मौजूद चार से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बारामती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि बारामती अजीत पवार का गृह क्षेत्र और राजनीतिक गढ़ माना जाता है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button