SPMCHP231-2 Image
जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महाकुंभ भगदड़ : तस्वीर देख रो पड़ेंगे….

 

WhatsApp Image 2025 01 29 at 09.28.00

प्रयागराज के संगम तट महाकुंभ में बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि जान की भी क्षति हुई है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि जान की हानि हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाकुंभ में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए एकत्रित थी वहां घटना के बाद फैला सामान, रोते परिजनों को देख दिल दहल उठा। किसी का बेटा तो किसी के पिता और किसी की मां-बहन इस भगदड़ में घायल हो गए। आइए आप भी देखें भगदड़ की तस्वीरें।

अपने परिजन को सांस देते दिखे लोग

महाकुंभ में बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। एक महिला अपने परिजन को सांस देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख लोगों के आंसू निकल पड़े हैं।

 

 

बदहवास हालत में दिखी महिला 

महाकुंभ में हुई भगदड़ में महिला की जान जाने की आशंका जताई जा रही है जो बदहवास हालत में दिखाई दे रही है।

Maha Kumbh Mela Stampede

फर्श पर पडे घायल

फोटो में आप देख सकते हैें कि महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों के लिए बेड भी नहीं हैं। ऐसे में वो फर्श पर ही पड़े दिखाई दे रहे हैं।

Maha Kumbh Mela Stampede

महाकुंभ में फैला सामान

महाकुंभ में लोग स्नान करने के लिए गए थे, लेकिन भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। महाकुंभ मेले में चारों तरफ घायल लोग और उनका सामान बिखरा पड़ा है।

Maha Kumbh Mela Stampede

Maha Kumbh Mela Stampede

स्ट्रैचर पर घायल

घायलों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं हैं, ऐसे में घायलों की मदद के लिए बिना किसी इंतजार के उन्हें स्ट्रैचर पर ही ले जाया जा रहा है।

Maha Kumbh Mela Stampede

रोते दिखे श्रद्धालु

महाकुंभ में हुई भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। इस भगदड़ में किसी ने अपना बेटा खो दिया है तो किसी के पिता खो गए हैं। ऐसे में रोते परिजन की मदद करती दिखी यूपी पुलिस।

 

Maha Kumbh Mela Stampede

 

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SPMCHP231-2 Image