जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
भीषण अग्निकांड में लाखों की मशीनें जलकर खाक, कंटेनर फैक्ट्री में लगी आग

जबलपुर – जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई स्थित अतिशय पॉली कंटेनर फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में फैक्ट्री में रखी लाखों रुपये की मशीनें और तैयार माल जलकर खाक हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी और कर्मचारियों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य फैक्टरियां सुरक्षित रहीं। फैक्ट्री संचालक हार्दिक जैन ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:15 बजे कर्मचारियों से फोन पर फैक्ट्री के अंदर से भारी धुंआ उठने और आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और कर्मचारी भी आग बुझाने में जुट गए।







