लव जिहाद: विहिप के हंगामा के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज

लव जिहाद: विहिप के हंगामा के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज
भोपाल, यश भारत। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता रविवार को मिसरोद थाने पहुंची थी, जहां देर रात तक उसकी काउंसलिंग की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पीडि़ता की नाबालिग लड़की के साथ भी गलत काम किया होगा। उसका भी मेडीकल कराया गया है। उधर मामले का पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक 37 साल की युवती इलाके की एक कॉलोनी में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। विवाद के चलते उसका पति से सात साल पहले तलाक हो चुका है। उसकी 14 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है। पीडि़ता एक दुकान पर काम करती है।
इसी दौरान उसकी पहचान हरदा निवासी 40 वर्षीय आशु खान नामक युवक से परिचय हुआ था। वह लैदर के बैग बेचने का काम करता है। वह भी दुकान पर सामान लेने आता था। वह भी इलाके में ही किराए के मकान में अकेला रहता है। उसका भी तलाक हो चुका है। परिचय होने के बाद उसका महिला के घर आना जाना शुरु हो गया था। इस दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया, जिसकी वजह से आशु महिला के पास ही आकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। प्रेम प्रसंग के दौरान आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया था। अब महिला द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया तो आरोपी ने इंकार कर दिया।
महिला का आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले मेडीकल कराया औश्र उसके बाद रातभर उसकी काउंसलिंग कराई फिर मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर रही बेटी की भी काउंसलिंग पुलिस ने इस मामले के सामने आने के बाद उसकी 14 साल की बेटी का भी मेडिकल कराया है। उसकी भी पुलिस द्वारा काउंसलिंग कराई जा रही है , जिससे यह पता ल गाया जा सके की कहीं उसके साथ भी तो कुछ गलत तो नही हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि मां की गैर मौजूदगी में उसके साथ कोई गलत हरकत तो नहीं की गई है। विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन उधर, मामले का पता चलने के बाद रात को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समुदाय विशेष के युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण किया।






