जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन : देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श-सीएम

WhatsApp Image 2025 05 31 at 04.42.34

भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं हैं। उन्होंने इस दौरान रानी दुर्गावती से लेकर राजमाता से लेकर ताई तक का अपने भाषण में उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में नारी स्वात्रंय और उसकी शक्ति के सैकड़ो सालों के उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी की ही सोच है कि आपने ताई को लोकसभा अध्यक्ष तो बहिन द्रोपती मु़र्मु को देश के सर्वोच्च पद पर पुहंचाकर गौरान्वित किया है। उन्होंने गोडवाना की रानी दुर्गावति का उल्लेख करते हुए कहा कि वे दुनिया की ऐसी रानी हैं जिनके द्वारा एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार अकबर को धूल चटाई है। डां यादव ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि देश में 2014 से लेकर 2025 के बीच में जो विकास का मॉडल तैयार किया है उसकी वजह से ही देश आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन सका है। इसी तरह से आपने बता दिया कि अगर हमारे देश में कोई भी आतंकी हमला करेगा तो सरकार ने केवल आंतकियों को , बल्कि आतकीं सरकार को भी ठिकाने लगा देगी। आपरेशन सिंदूर से सभी गौरान्वित हुए हैं।

L Bhopal310525011801

मोदी बोले- पढ़ाई और दवाई के साथ कमाई भी जरूरी है

महिलाओं के लिए पढ़ाई और दवाई के साथ ही जो बहुत जरूरी चीज है वो कमाई भी है। जब महिलाएं की अपनी आय होती है तो घर में उसका स्वाभिमान बढ़ जाता है। घर के निर्णयों में उसकी सहभागिता बढ़ जाती है। बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार ने देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया है। 2014 से आपने मुझे सेवा का अवसर दिया उससे पहले, 30 करोड़ बहनें ऐसी थी, जिनके बैंक खाते ही नहीं थे। हमारी सरकार ने उनके खाते खुलवाए और अलग-अलग योजनाओं के पैसे उनके खातों में भेज रही है। वे गांव हो या शहर अपना कुछ न कुछ काम कर रही है। आर्थिक उपार्जन कर रही हैं, स्वरोजगार कर रही हैं। मुद्रा योजना से बिना गारंटी के लोन मिल रहा है। मुद्रा योजना की 75 परसेंट से ज्यादा लाभार्थी हमारी माता-बहनें हैं। देश में 10 करोड़ बहनें सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। ये बहनें अपनी कमाई के साधन बनाएं इसके लिए सरकार मदद कर रही है। हमने ऐसी 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। पीएम ने कहा कि एक समय था जब नई टेक्नोलॉजी आती थी तो महिलाओं को उससे दूर रखा जाता था। हमारा देश आज उस दौर को पीछे छोड़ रहा है। आज सरकार का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक में भी हमारी बहनें आगे बढ़कर नेतृत्व दें। खेती में ड्रोन क्रांति आ रही है। इसको हमारी बहनें ही नेतृत्व दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी अभियान से गांव की बहनों का हौसला और कमाई बढ़ रही है। उनकी नई पहचान बन रही है। आज बहुत बड़ी संख्या में हमारी बेटियां वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और पॉयलट बन रही हैं। हमारे यहां साइंस और मैथ पढऩे वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जितने भी बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में हमारी बहन-बेटियां काम कर रही हैं। चंद्रयान 3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर शामिल थीं।

L Bhopal310525012412

पीएम मोदी के भाषण के प्रमुख बातें
1. ऑपरेशन सिंदूर- डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 140 करोड़ देशवासी कह रहे हैं अगर तुम गोली चलाओगे, मान के चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।
2. देवी अहिल्या बाई- देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।
3. देश की नारी शक्ति-आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में हैं। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।
4. प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी- देवी अहिल्या ने विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या हुनर की पारखी थीं। वो गुजरात के जूनागढ़ से कुछ कारीगरों को लेकर आईं और महेश्वरी साड़ी का काम आगे बढ़ाया, जिससे हमारे बुनकर परिवारों को बहुत फायदा हुआ है।
5. विकास योजनाएं- आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।

L Bhopal310525122038

महिलाओं ने लगाए भारत माता के नारे

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन जंबूरी मैदान में आयोजित किया गया। आयोजन में शामिल होने आए लोगों में अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया। जनता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार राजधानी भोपाल पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जम्बूरी मैदान आई दो लाख महिलाओं को संबोधित किया । आायोजन स्थल पर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। प्रधानमंत्री एमपी की पहली मेट्रो रेल व सतना, दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर जंबूरी मैदान पर पहुंचे । मंच पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का अभिवादन किया। उसके बाद प्रदर्शनी देखने पहुंचे व महिलाओं से चर्चा की। मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने थामा तिरंगा लहराया आयोजन स्थल पर विशाल मंच पर प्रधानमंत्री ने आते ही सबसे पहले तिरंगा थामा और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अहित्याबाई होल्क की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री के सम्मान किया। जरी जरदोजी से निर्मित अहिल्याबाई के चित्र भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी पहनाई और बैतूल से बना पुष्पक विमान भेंट किया । भाजपा प्रदेश वीड्री शर्मा ने महिलाओं की तरफ से ताना बाना कलाकृति भेंट की। महिलाओं में समाज सेवी ज्ञानेश्वरी देवी, पदम श्री प्राची यादव टोक्यिों आलंपिक में मेडिलिस्ट, धर की सरपंच अरती पटेल ने महेश्वर घअ की कलाकृति भेंट किया, मीनाक्षी धाकले महेश्वरी शाल भेंट किया। डा जयमती कश्यप छत्तीसगढ़ बस्तर जनजातीय कलाकार काव्य की प्रस्तुतियां करती आईं हैं।

L Bhopal310525104317

कलाकारों ने जंबूरी मैदान में प्रस्तुतियां
जंबूरी मैदान में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ साथ कई अंचलों के कलाकार भी आए हैं।
प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।

L Bhopal310525104357

सिंदूरी साड़ी-सेना जैसी वर्दी में दिख रही महिलाएं

कुछ महिलाएं सिंदूरी साड़ी तो कुछ महेश्वरी साड़ी में महासम्मेलन की व्यवस्थाएं संभाल रहीं है कुछ सेना जैसी वर्दी में भी नजर आ रही हैं। राजपूती परिधान के साथ ही मराठी साड़ी, आदिवासी परिधान में भी महिलाएं आयोजन स्थल पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button