जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घूसखोर पटवारी को दबोचने घर पहुंची लोकायुक्त, 5 हजार रिश्वत की रकम चबाकर खा गए पिता

 छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में सागर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। करारा हल्का में पदस्थ पटवारी पंकज दुबे को बिजली कार्यालय के पास स्थित उनके निवास से लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पटवारी पंकज दुबे के पिता ने 5 हजार की रकम को चबा कर खा लिया। इसे देख अधिकारी भी हैरान रह गए, फिलहाल लोकायुक्त की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।  जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नैगुवा के किसान दयाराम राजपूत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पटवारी ने सीमांकन के लिए 5 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने पटवारी के घर से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई के दौरान नौगांव टीआई सतीश सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। पटवारी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button