जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

Live Yashbharat Jabalpur: वोटिंग के पहले पति से पत्नी रूठी:प्रशासन की चूक से पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्ड के प्रत्याशियों को की वोटिंग

जबलपुर, यशभारत।  जबलपुर के नगरी निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पत्नी पति से रूठ गई। हालांकि काफी मनाने के बाद पत्नी ने अपने प्रत्याशी को चुन लिया। किस्सा जबलपुर के नगर निगम के वार्ड क्रमांक 63 भगत सिंह वार्ड का है। जहां प्रशासन की चूक से एक ही घर में रहने वाले पति पत्नी ने अलग-अलग पार्षद प्रत्याशी के लिए मतदान किया।

मतदाता विजय साहू के मुताबिक उनका निवास भगत सिंह वार्ड में इसके पूर्व में भी पति पत्नी दोनों एक साथ जाकर वोटिंग कर नगर सरकार को चुनते हुए आए हैं। लेकिन प्रशासनिक चूक के कारण उनकी पत्नी आकांक्षा साहू का नाम अलग कर अन्य वार्ड महर्षि सुदर्शन वार्ड में डाल दिया गया। जबकि पति का नाम भगत सिंह वार्ड में था। वोटिंग के पहले इसकी सूचना मिलने से पत्नी रूठ गई हालांकि पति के मनाने के बाद पत्नी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पति ने इसे प्रशासनिक चूक बताया है। मतदाता का कहना है कि इस बार वह साथ में वोटिंग करने नहीं जा पाए। जबकि इसके पहले विधानसभा व लोकसभा में जाकर वोट किया करते थे। एक ही परिवार के पति पत्नी अपने प्रत्याशी अलग-अलग चुने कैसे संभव हैं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button