
मुंबई, यश भारत
मुंबई के भायखला स्थित जय कृपा टॉवर (G+18 मंजिला इमारत) में बुधवार रात लिफ्ट का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया।
लिफ्ट चौथी मंजिल से गिर गई, जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना रात 10:02 बजे सी.पी. कंट्रोल को दी गई।
हादसे के बाद मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड (बीएमसी), पुलिस, बेस्ट, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
● घायलों का विवरण
जेजे अस्पताल में कल्पिता पवार (38 वर्ष), यश बालविकर (24 वर्ष)
और उषा गुप्ता (56 वर्ष) का उपचार ओपीडी आधार पर किया गया, हालत स्थिर बताई गई है।
बालाजी अस्पताल में
जमुना प्रसाद शिवहरे (50 वर्ष) को भर्ती कराया गया, हालत स्थिर है।
जसलोक अस्पताल में शिल्पा मोरे (54 वर्ष) का ओपीडी आधार पर उपचार किया गया, हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार लिफ्ट का केबल टूटने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।







