जबलपुरमध्य प्रदेश

तेंदुए की दहशत से सहमा विद्या नगर, लोग घरों में दुबकने मजबूर

कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

जबलपुर,यशभारत। जीसीएफ स्टेट का विद्या नगर और न्यू कालोनी इलाका इन दिनों दहशत में सहमा हुआ है और शाम ढलते ही यहाँ के रहवासी घरों में दुबकने मजबूर है।आलम यह है की सुबह शाम टहलने वाले लोग अब घरो में कैद है वही जो बच्चे पार्क में खेलते थे वह भी अब घरो में टीवी और मोबाइल देख कर अपना समय बिता रहा है इन सभी चीजों की वजह क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए की है।जहाँ कुछ दिनों से इस पूरे इलाके में लगातार तेंदुए का मूमेंट बना हुआ है हाल ही में दो दिन पहले जीसीएफ फैक्ट्री विद्या नगर के पास आफिस के परिषर में तेंदुआ चहल कदमी करते हुए कैमरे में कैद हुआ था।वही उससे पहले भी क्षेत्रीयजनो ने तेंदुए को देखने का दांवा किया है।

वही तेंदुए की मुंमेंट को लेकर वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुए के रेस्क्यू के लिए केज लगाए गए है साथ ही टीम के द्वारा लोगो को सतर्कता बरतने के लिए मुनादी कराई गई है की सुबह शाम घर से बाहर अकेले न निकले और बच्चो को शाम ढलने के बाद बाहर न जाने दे।

विधा नगर और न्यू कलोनी में तेंदुए की दहशत बरकरार है जिसके चलते यहां के लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों में कैद हो जाते हैं।यहाँ रहने वाली महिलाओं ने बताया की जबसे तेंदुए का मुंमेंट बना हुआ है उसके बाद से ही यहाँ सभी दहशत में है पहले मॉर्निंग वॉक और शाम को खाना खाने के बाद टहलने निकल जाते थे लेकिन अब इतनी दहशत है की सुबह जल्दी बाहर नही निकल सकते और शाम 6 बजे के बाद घरों में रहना पड़ता है।महिलाओ का कहना है की छोटे छोटे बच्चे जो बाहर मिलकर खेलते थे अब उन्हें भी बाहर नही जाने दे रहें है।

क्षेत्रीयजनो का कहना है की जल्द से जल्द तेंदुए का रेस्क्यू हो सके जिससे यहां के लोग जो तेंदुए की दहशत में जीने मजबूर है उनकी दहषत खत्म हो और सभी सामान्य रोजमर्रा की जिंदगी आराम से जी सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button