जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घुघरा में करंट से तेंदुए की मौत, शिकार का मामला दर्ज

24 अक्टूबर को मृत पाए गए तेंदुए की पोस्टमार्टम

घुघरा में करंट से तेंदुए की मौत, शिकार का मामला दर्ज

जबलपुर, यश भारत। वन परिक्षेत्र सिहोरा के ग्राम घुघरा में स्थित मेसर्स निसर्ग इस्पात प्रा. लि. कंपनी के परिसर में 24 अक्टूबर को मृत पाए गए तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत विद्युत करंट लगने से हुई है। यह घटना शिकार के संदेह को पुष्ट करती है।वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के अनुसार, 26 अक्टूबर को नानाजी देशमुख वेटनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ, फॉरेंसिक एंड हेल्थ, जबलपुर में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। जांच के दौरान उसके पंजों के नाखून निकले हुए और चार केनाइन दांत टूटे हुए पाए गए।प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण विद्युत करंट से शिकार बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद नियमों के अनुसार तेंदुए का शवदाह कर विनष्टीकरण किया गया।वन विभाग ने घटना के संबंध में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मौके की जांच के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला से आई डॉग स्क्वॉड टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। साथ ही प्रकरण की गहन जांच के लिए क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स, जबलपुर की टीम की भी सहायता ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button