भोपाल
इच्छामृत्यु और आधुनिक विधि पर हुआ व्याख्यान

इच्छामृत्यु और आधुनिक विधि पर हुआ व्याख्यान
फोटो कैप्शन – एलएनसीटी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
भोपाल, यशभारत। एलएनसीटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में इच्छामृत्यु और आधुनिक विधि विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के डीन प्रोफेसर मुकेश कुमार साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आशाएं ज्यूडिशियरी के संस्थापक नितेश चौबे और विशेष अतिथि के रूप में डॉ अजीता मिश्रा उपस्थित रहीं। व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिए गए एक निर्णय में पैसिव इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दी है। इसके तहत असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों को जीवन रक्षक प्रणालियों से अलग करने की अनुमति दी जा सकती है।







